
NNH रायपुर/ शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड के अंतर्गत आनंद विहार सेक्टर -2 मे 10 लाख के लागत से “रोड़ एवं नाली” निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्ड के पार्षद प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा किया गया। जहां वार्ड के श्याम गजवानी, रमेश माधवानी, सुरेश रोचलानी, शेरू खेतपाल, गोपाल गजवानी, श्वेता इसरानी, सुनील आहूजा, दीपक जयसिंघानी, ललित जैन, शैलेश तराटे, तेलीबांधा मंडल मंत्री राहुल साहू, दुलीचंद साहू, सोमनाथ साहू, चेतन साहू, अनिल मसीह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।








