
“हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था, है और रहेगा”
NNH रायपुर/ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर पर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया। जहां भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए थे, इस बीच पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
इस घेराव कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश व जिला पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने कहा लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस आज खुद संवैधानिक मर्यादाएं भूल चुकी है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करने की नापाक कोशिश अत्यंत निंदनीय है।
सुभाष अग्रवाल ने आगे कहा कि देश की जनता इस अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी घटिया राजनीति का जवाब देने के लिए आज रायपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया, उन्होंने कहा कि हम भारत को नेपाल और बांग्लादेश नही बनने देंगे, और “हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था, है और रहेगा!”






