उद्योगकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़

PLASTIVISION RISING BHARAT में बोले सीए अमित चिमनानी छत्तीसगढ़ में निवेश करो 15 से अधिक सब्सिडी पाओ

छत्तीसगढ़ में निवेश पर मिलेगी ,कैपिटल, इंट्रेस्ट, जीएसटी, इलेक्ट्रिसिटी, स्टाम्प ड्यूटी,में छूट के साथ 15 से अधिक सब्सिडी, रायपुर में प्लास्ट विजन रोड शो का भव्य आयोजन, 247 उद्योगपतियों ने लिया प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का संकल्प

NNH रायपुर/ आज रायपुर के एक हॉटल में प्लास्ट विजन रोड शो का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्लास्ट विजन के चेयरमैन श्री जयेश भाई, श्री हर्षद देसाई जी एवं डॉ. महेंद्र परमार जी सहित छत्तीसगढ़ के 247 उद्योगपतियों ने सहभागिता की। सभी ने प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रवक्ता एवं वरिष्ठ सीए श्री अमित चिमनानी जी ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में निवेश करने पर 15 प्रकार से अधिक सब्सिडी निवेशकों को दी जाएगी। कुल लागत का 30 से 45 प्रतिशत तक सरकार वहन करेगी।बैंक से लोन लेने पर 5 से 7 वर्ष का ब्याज का 50 प्रतिशत तक सरकार देगी। किसी प्रकार के अनुबंध करने के लिए स्टाम्प ड्यूटी में पूरी छूट होगी।

प्रदेश की जीएसटी भी सरकार देगी।यहां तक कि कुछ विशेष परिस्थितियों में स्टाफ की सैलरी 30 से 40 प्रतिशत ट्रेनिंग प्रोग्राम का खर्चा भी सरकार उठाएगी। कंसल्टेंट द्वारा बनाई जाने वाली प्रोजेक्ट रिपोर्ट का खर्चा भी सरकार उठाएगी।इस प्रकार 15 से अधिक सब्सिडीस सरकार देगी । जिसमें व्यापार में लगने वाली लागत का लगभग 50 से 60 प्रतिशत पैसा निवेशक को वहन नहीं करना पड़ेगा।

सीए अमित ने बताया कि सब्सिडी ने सरकार ने क्या कहां कितना का फार्मूला बनाया है आप किस प्रोडक्ट का काम करेंगे,कौन से जगह उद्योग लगाएंगे और कितना निवेश करेंगे सब्सिडी की राशि इस पर निर्भर होगी। सरकार ने जनरल सेक्टर,थ्रस्ट सेक्टर,सर्विस सेक्टर और कोर सेक्टर में प्रोडक्ट्स का विभाजन किया है एवं जिलों के आधार पर निवेश को ब्लॉक 1 ,2 3 में बांटा है।सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उद्योगों को स्थानीय लोगों को रोजगार देने की अनिवार्य शर्त का पालन करना होगा।

आयोजन में श्री जयेश भाई ने प्लास्ट विजन की जानकारी दी और प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सीएफआई अध्यक्ष श्री शंकर बजाज जी ने युवाओं से नई सोच, नवाचार एवं नए व्यवसायों के साथ उद्योग जगत में आगे आने का आह्वान किया।

इस आयोजन ने उद्योग जगत में स्वच्छ पर्यावरण, जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और सतत औद्योगिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

कार्यक्रम में कैट अध्यक्ष श्री परमानंद जैन जी, श्री विक्रम सिंहदेव जी, श्री लव बंसल जी, श्री रमेश पंजवानी जी, श्री संतोष जैन जी, श्री विजय हेमानी जी, अजय भसीन जी , श्री जीवत बजाज जी, श्री सन्नी जुमनानी जी, श्री राजेंद्र जग्गी जी, श्री मनोज जैन जी, श्री कन्हैया गुप्ता जी, श्री दिनेश पटेल जी सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

Back to top button