बातों की बात: आम आदमी का कानून व्यवस्था से भरोसा उठा
बड़े रसूखदार लोगों के लिए अलग कानून, आम आदमी और गरीब लोगों के लिए अलग कानून

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर से अब आम लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। वो इसलिए, क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले एक मामला सामने आया था जिसमें फर्जी बिश्नोई गैंग बनकर एक नेता से पच्चीस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी, जिसमें रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोहेब ढेबर को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार करके जैसे ही उसको कोर्ट में पेश किया, अदालत ने जमानत पर उसको छोड़ दिया। उसके बाद दो पुलिस कर्मी इसलिए लाइन अटैच कर दिए गए, क्योंकि वो शोएब ढेबर के खबरी थे। जमानत के बाद पुलिस ने फिर एक बार अदालत में कुछ साक्ष्य पेश कर शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की इजाजत मांगी, इजाज़त तो मिल गई तब तक शोएब फरार हो गया, पुलिस ने अब उसपर 5000 का इनाम घोषित किया है।
अब ये बात आम जनमानस में चल रही है कि बड़े रसूखदार लोगों के लिए अलग कानून है, और आम आदमी के लिए अलग कानून होता है। अगर कोई गरीब व्यक्ति होता तो अब तक वो सलाखों के पीछे होता। शोहेब ढेबर एक बड़े ही रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है, वो धनपति है, और वो अपराध करके रातोरात फरार हो गया, जिसकी पुलिस को भनक तक नही लगी…?







