खास खबरदिल्लीदेश/प्रदेशराजनीति

भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी: अमित शाह

NNH नई दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है। AAP सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिन लोगों को हाल ही में अपना जीवन गँवाना पड़ा, मंगलवार (20 अक्टूबर) को उनके परिजनों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलूँगा।

अमित शाह ने कहा कि इन परिवारों ने जो खोया है, उस दुःख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और प्रदेशवासी इसका मुँहतोड़ जवाब देंगे।

भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी और पंजाब सहित पूरे देश को नशे के इस कारोबार से मुक्त बनाकर रहेगी।

Back to top button