क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़बड़ी खबर

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद

NNH भिलाई/ दुर्ग जिले के भिलाई में थाना खुर्सीपार ने 26 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस को अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। इसमे हवाला करोबार की रकम होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना एवं कार्रवाई का विवरण: एक सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (क्रमांक: CG 04 QU 5996), रायपुर से नागपुर की ओर भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहा है।*डबरापारा थाना खुर्सीपार* के पास वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, जिन्होंने पूछताछ में दोनों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया है।

गुप्त चेंबर से बरामदगी: सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर (Hidden Chamber) बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा कुल रकम 4 करोड़ रुपए बरामद करने के बाद दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच हेतु आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचना भेजी जा रही है।

Back to top button