उत्सवछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला ने दी धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएँ

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने समस्त प्रदेशवासियों एवं समाजजनों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विकास रूपरेला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में सुख-शांति, आरोग्य और खुशहाली आए, यही मेरी कामना है। यह पर्व हमें मेहनत, ईमानदारी और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। विकास ने आगे कहा कि यह पर्व हम सबके जीवन में नई रोशनी लेकर आए। सामाजिक विकास और जनकल्याण के लिए हम सब मिलकर काम करते रहेंगे।

विकास रूपरेला ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, व्यापार में वृद्धि, परिवार में सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी नगरवासियों को धनतेरस की बधाई दी है।

Back to top button