
NNH रायपुर/ वरिष्ठ समाज सेवक, सिंधु शक्ति के अध्यक्ष राजू भाई तारवानी ने समस्त प्रदेशवासियों एवं समाजजनों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

राजू भाई तारवानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में सुख-शांति, आरोग्य और खुशहाली आए, यही मेरी कामना है। यह पर्व हमें मेहनत, ईमानदारी और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। विकास ने आगे कहा कि यह पर्व हम सबके जीवन में नई रोशनी लेकर आए। सामाजिक विकास और जनकल्याण के लिए हम सब मिलकर काम करते रहेंगे।
राजू भाई तारवानी ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, व्यापार में वृद्धि, परिवार में सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी नगरवासियों को धनतेरस की बधाई दी है।









