
NNH रायपुर/ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों, व्यापारी बंधुओं एवं नगरवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
सुभाष अग्रवाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। दीपों की रोशनी हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी के व्यापार-व्यवसाय में उन्नति हो, हर घर में धन-धान्य की वृद्धि हो और प्रदेश में खुशहाली का नया उजाला फैले। इस पावन अवसर पर हम सभी को प्रेम और सद्भाव की ज्योति जलाने का संकल्प लेना चाहिए।
सुभाष अग्रवाल ने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा की कामना की।






