उत्सवछत्तीसगढ़

पार्षद प्रदीप कुमार वर्मा ने दीपावली की दी बधाई व शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रं. 33, के पार्षद प्रदीप कुमार वर्मा ने समस्त वार्डवासियों, नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि दीपों की रोशनी से जीवन में खुशहाली आए, हर आँगन सुख, समृद्धि और नई आशाओं से जगमगाएँ। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का पर्व है।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने वार्ड और समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की ज्योति जलाएं और जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।

श्री वर्मा ने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

Back to top button