छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

स्काई वॉक निर्माण को लेकर रायपुर शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

NNH रायपुर/ रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्काईवॉक निर्माण के चलते लगातार ट्रैफिक जाम, पेड़ों की कटाई और निर्माण कार्य में देरी के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी का सरकार से हमारा सवाल है कि जब शहर के मौजूदा ओवरब्रिज तक अंधेरे में हैं, तब इस परियोजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च करने प्राथमिकता क्यों दिया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि रायपुर की जनता की सुविधाओं और पर्यावरण की अनदेखी की जा रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और सैकड़ों कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button