उत्तर प्रदेशखबरों की खबरराजनीतिसंस्कृति

प्रतापगढ़ यूपी में रामकथा समापन पर राजा भैया ने कहा सबसे दुष्कर काम है हिंदुओं को जगाना

NNH प्रतापगढ़/ कुंडा, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में में कथा समापन पर राजा भैया ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत में कोई ये कहे कि श्री राम कथा नहीं होगी? क्या पाकिस्तान है, कि अफगानिस्तान है, कि बांग्लादेश है? ये भी कहा गया कि बागेश्वर बाबा को उत्तर प्रदेश में घुसने नहीं देंगे।

मैं फिर कह रहा हूँ कि अगर मेरे प्रति ये बातें कही जातीं तो हम आज यहाँ ना बोलते। आपने देखा होगा, जब से श्री राम कथा आरंभ हुई है, रोज तीन-चार हेलीकॉप्टर से वीवीआईपी लोग आ रहे हैं। तो अगर हम चाहते तो बागेश्वर धाम सरकार जब प्रयाग में लैंड की है, तो वहां से उनको हेलीकॉप्टर से भी यहां ले आया जा सकता था।

लेकिन ये देखना चाहते थे कि रोकने वाले हैं कौन। इसलिए मैं स्वयं वहाँ गया और ये भी जान लीजिए कि कोई पुलिस प्रशासन को हमने सूचना नहीं करी कि हम लोग सड़क मार्ग से आ रहे हैं। रास्ते में कोई दिखा नहीं। और ये आपका ही बल है।

राजा भैया ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार से दिक्कत क्या है? अब ये बताते हैं। इसका मंथन करिएगा, जब सोचिएगा तो सही बात आपके सामने आएगी। हिंदुओं को एक करने की बात करते हैं। जात-पात का भेदभाव हटाने की बात करते हैं। इसलिए ये लोगों को अखड़ते हैं। लोग नहीं चाहते कि हिंदू एक हों। लोग नहीं चाहते कि हमारे बीच में जो कुरीतियां हैं वो दूर हों। अंग्रेजों ने एक शासन का तरीका निकाला था – Divide and Rule, बांटो और राज करो। आज भी वही हो रहा है। अंग्रेज तो छोड़कर चले गए, लेकिन राजनीतिक दल आज भी उसी खेल को खेल रहे हैं। एक आध अपवाद हो सकता है इसमें।

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग बड़े आराम से, सबसे धरती पे सबसे आसान काम है हिंदुओं को जातियों में बाँट दो। और सबसे दुष्कर काम है हिंदुओं को जगाना, हिंदुओं को जागरूक करना। उस दुष्कर काम में महाराज जी आप लोगों के सहयोग से लगे हुए हैं।

और एक बहुत बड़ी घोषणा हुई है, आपने करी कि भारत के हर जनपद में श्री राम कथा होगी। महाराज जी, हम लोग दल बल सहित जहां भी पहुंच सकेंगे, हर जगह पहुंचेंगे। आप आगे-आगे चलेंगे, हम सब लोग आपके पीछे-पीछे चलने के लिए तैयार हैं, उस पवित्र लक्ष्य के लिए कि भारत हिंदू राष्ट्र हो।

हिंदू देवी-देवताओं का यदि आप लोग कभी भी अपमान पढ़ लें, सुन लें, तो उसकी मुंहतोड़ प्रतिक्रिया देना, उसका मुंहतोड़ जवाब देना, ये हमारा धार्मिक कर्तव्य है।

हम मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस भव्य श्री राम कथा को अपने असली रूप में दिखाया। हम सोशल मीडिया और जो YouTubers हैं, उनको भी आभार व्यक्त करते हैं। मजेदार बात ये है कि सोशल मीडिया पे कुछ लोग कुंठित भी हैं। जिसकी कहीं नहीं कोई सुनता है, जिसको कोई तवज्जो नहीं देता है, कोई महत्व नहीं देता है, वो सोशल मीडिया पे गाली देने का काम करते हैं और अपनी आईडी छिपा करके।

लेकिन अगर एक नकारात्मक कमेंट आया है तो उसके खिलाफ सौ सकारात्मक कमेंट जो आप लोगों ने देने का काम किया है, कि उनका मनोबल टूट गया। अंग्रेजों के बांटो और राज करो को हमको समाप्त करना पड़ेगा। लोकतंत्र आ चुका है, अंग्रेजों को गए कई दशक बीत चुके हैं। अब हिंदुओं को एक होना ही होगा, अपने धर्म के लिए, अपने राष्ट्र के लिए।

अच्छा, कई लोग क्लिप कोई छोटी सी निकाल लेते हैं तो अर्थ का अनर्थ लगाते हैं। हम लोग गांव के रहने वाले हैं। एक दिन हनुमान जी महाराज का दर्शन करके हम बाहर निकले, अपने मिट्ठू पहलवान सामने खड़े थे। आचमन किया, उन्होंने दिया, हमने हल्का सा हाथों में पोंछ लिया। अब उसको बात का बतंगड़ देखिए, साहब ये गमछे में हाथ पोंछा, गमछे में हाथ पोंछा। शहर में अपार्टमेंट में रहने वाले लोग ये क्या जानेंगे, ये हम लोग गाँव में रहने वाले लोग जानते हैं।

बात हमारे बहुत ही प्रिय और भोजपुरी फिल्मी जगत में बहुत ही लोकप्रिय पवन सिंह, वो आए। वो हमारे छोटे भाई की तरह हैं। उनको बोलने के लिए माइक दिया। कुछ काम हमको याद आया, उनसे हमने माइक लेकर के वो घोषणा करी और माइक फिर से उनको पकड़ा दिया। अब इसको कुछ लोगों ने ये कहा कि बताइए उनके हाथ से माइक छीन लिया, माइक छीन लिया। अरे, इस कथा का बहुत बड़ा दायित्व पवन सिंह ने भी निभाया है। वो हमारे सदस्य, हमारे छोटे भाई की तरह से हैं।

तो नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा से दबाना है, हम ये कह रहे हैं। आज महाराज जी ने घोषणा कर ही दी है। पहली जीत हमारी है, अब मथुरा की बारी है। भव्य श्री कृष्ण मंदिर मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर बने और बाबा विश्वनाथ जी ने भी औरंगजेब की जो निशानियां हैं, उनको ध्वस्त करके विशाल मंदिर बने।

Back to top button