आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद का दावा; राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास (शीशमहल) में मुर्गा बनाकर पीटा गया था

NNH नई दिल्ली/ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर एक नई बात सामने आई है। हरियाणा आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आरोप दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा के साथ मारपीट की गई थी।
नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि राघव चड्ढा दिल्ली और पंजाब के बड़े राजदार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा को ‘मुर्गा’ बनाकर पीटा गया था, तब वो चुप क्यों थे। नवीन राजदार ने सोशल मीडिया X पर अपनी एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि..
“राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको शीशमहल में बुलाके मुर्गा बनाके पीटा गया था, तो आप की आँख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई जब आसुओं का सैलाब आया था, आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगो को कुछ पिटाई का तो बताया, हिम्मत दिखाओ राघव लोगो को बताओ”
नवीन का दावा है कि उस दौरान राघव की आँखों में चोट लगी थी, जिसका इलाज राघव ने इंग्लैंड जाकर करवाया था।






