अन्यछत्तीसगढ़देश/प्रदेश

आतंकवाद पर कूटनीतिक व रणनीतिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा की बुधवार को तिरंगा यात्रा

NNH रायपुर/ भारत की आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार और कूटनीतिक व रणनीतिक विजय के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 14 मई 2025 को बुधवार को शाम 4 बजे तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से नगर घड़ी चौक तक जाएगी।

इस तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से शामिल होंगे। भाजपा ने अपील करते हुए राष्ट्रभक्तों, गणमान्य नागरिकों व सर्व समाज को इस यात्रा में शामिल होने के लि आमंत्रित किया है।

Back to top button