क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़बड़ी खबर

अनवर ढेबर फिर गिरफ्तार, ओवरटाइम भुगतान घोटाला कमीशन मामले में ACB की कार्रवाई

NNH रायपुर/ शराब घोटाला मामले में ACB/EOW ने कारोबारी अनवर ढेबर को फिर गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार पता चला है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान हुआ, और यह पैसा शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलना था, लेकिन पूरी राशि कर्मचारियों तक पहुंची ही नही।

यह आरोप है कि एजेंसियों के जरिए इस रकम का कुछ हिस्सा अवैध कमीशन के रूप में निकाला और बांटा गया, जिससे शासन को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

वहीं जांच में यह भी पाया गया कि यह कमीशन आरोपी अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था। अनवर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

Back to top button