क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरछत्तीसगढ़

अश्लील डांस में मौज मस्ती करना SDM को पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया अटैच

एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, थानेदार को दिया नोटिस, आयोजकों पर अपराध दर्ज करने का निर्देश

NNH गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी, जहां मैनपुर के SDM तुलसीदास मरकाम को एक अश्लील डांस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, और पैसे लुटाने के साथ ही डांसर का वीडियो भी बनाते रहे। एसडीएम को अश्लील डांस में मौज मस्ती अब करना भारी पड़ गया है।

इधर, इस पूरे मामले में तूल पकड़ने के बाद गरियाबंद कलेक्टर ने आयोजक के खिलाफ अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद चार आयोजक समेत सात अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही क्षेत्र के थानेदार को भी नोटिस भेजा गया है।

अश्लील डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अधिकारी को अर्धनग्न डांसर पर नोट उड़ाते हुए देखा जा सकता है। देवभोग जैसे धार्मिक क्षेत्र में इस तरह की अश्लीलता ने प्रशासन की छवि पर दाग लगा दिया है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाकर कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया है, और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनकी जगह देवभोग एसडीएम राम सिंह सोरी को मिला मैनपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं अश्लील डांस मामले में गरियाबंद के एसपी ने एक और पुलिसकर्मी को निलंबित कर है। पुलिस अधीक्षक दो पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित कर चुके हैं। और अबतक इस मामले में कुल 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स बुलाई गई थी। आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया। इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये। यही नहीं एसडीएम ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो में मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम साफ दिखाई दे रहे हैं।

Back to top button