बेहोश छात्रा के साथ एम्बुलेंस में सामूहिक बलात्कार

Ambulance Rape Case/ जिस राज्य में सुशासन बाबू के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह कहा जाने लगा था कि, राज्य अब धीरे धीरे अपराध मुक्त होने लगा है, लेकिन एम्बुलेंस में सामुहिक बलात्कार की घटना से यह दावा अब खोखला साबित हो रहा है।
और ये बड़ी घटना बिहार की है, जहां एम्बुलेंस में एक छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। बिहार के गया ज़िले में होमगार्ड भर्ती अभियान में भाग ले रही 26 वर्षीय एक महिला के साथ चलती एम्बुलेंस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।
24 जुलाई को बोधगया स्थित बिहार सैन्य पुलिस मैदान में होमगार्ड भर्ती अभ्यास चल रहा था। पुलिस के अनुसार, महिला शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण के दौरान बेहोश हो गई, आयोजकों ने मौके पर खड़ी एक एम्बुलेंस के ज़रिए उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था।

महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस के अंदर कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है।उसके बयान के बाद, बोधगया पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जाँच के लिए एक विशेष जाँच दल (SIT) और एक फोरेंसिक टीम को तैनात किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर, SIT ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान एम्बुलेंस चालक विनय कुमार और उसमें सवार तकनीशियन अजीत कुमार के रूप में हुई। दोनों व्यक्ति फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से वाहन के रास्ते और समय की पुष्टि हुई है।







