सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान

NNH बड़ी खबर/ आज की सबसे बड़ी खबर सोने-चांदी के बाजार से है, जहां आज कीमतों में ऐसी गिरावट आई है, जिसने खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है और निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
आज कितनी गिरावट आई?
आज शुक्रवार को सुबह से ही सोने-चांदी में भारी बिकवाली देखने को मिली। MCX पर सोना करीब 4,891 रुपये टूटकर 1,22,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में तो और भी बड़ी गिरावट आई, चांदी 9,448 रुपये गिरकर 1,48,034 रुपये प्रति किलोग्राम* पर कारोबार करती दिखी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही हाल रहा। कॉमेक्स पर सोना 4.11% गिरकर 3,537 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.38% गिरकर 41 डॉलर प्रति औंस* पर पहुंच गई। यानी एक ही दिन में सोना भी टूटा, चांदी भी धड़ाम हुई।
किस शहर में आज क्या है भाव?
हाजिर बाजार में भी सोना करीब 5,000 रुपये सस्ता हुआ है।
शहर 24 कैरेट – 10 ग्राम 22 कैरेट – 10 ग्राम 18 कैरेट – 10 ग्राम
दिल्ली ₹1,25,720 ₹1,15,250 ₹94,330
मुंबई ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
कोलकाता ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
चेन्नई ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,200
बेंगलुरु ₹1,25,570 ₹1,15,100 ₹94,180
जयपुर ₹1,25,720 ₹1,15,250 ₹94,330
इंदौर ₹1,25,620 ₹1,15,150 ₹94,230
रायपुर ₹1,25,600 ₹1,15,150 ₹94,230
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 5,120 रुपये और 22 कैरेट सोना 4,700 रुपये सस्ता हुआ है।
गिरावट की 3 बड़ी वजहें क्या हैं?
पहली वजह – डॉलर की मजबूती
अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया। मांग घटी और दाम टूटे।
दूसरी वजह – ब्याज दरों का डर
अमेरिका में महंगाई अभी कम नहीं हुई है। बाजार को डर है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ऐसे में निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और डिपॉजिट की तरफ जा रहे हैं।
तीसरी वजह – मुनाफावसूली
सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुके थे। बड़े निवेशक अब मुनाफा कमाकर बाहर निकल रहे हैं। बिकवाली बढ़ने से कीमतें नीचे आ रही हैं।
4. रिकॉर्ड हाई से कितना टूट चुका है?
जनवरी 2026 में सोना 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। अब वहां से करीब 26% नीचे आ चुका है।
चांदी की कहानी और भी बड़ी है। जनवरी में चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलो के शिखर पर थी। अब वहां से करीब 58% नीचे आ गई है।
पिछले 7 दिनों में ही सोना करीब 13,000 रुपये और चांदी करीब 26,000 रुपये सस्ती हो चुकी है।
5. सहालग में क्या असर पड़ेगा?
दिवाली के मुकाबले सोना करीब 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। चांदी भी दिवाली के 1,70,000 रुपये से गिरकर 1,63,000 रुपये के करीब आ गई है।
शादी-ब्याह के सीजन में इसका सीधा असर दिख रहा है। सराफा बाजार में फिर रौनक लौट आई है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस सहालग में खरीदारी *15% तक बढ़* सकती है।
सराफा व्यापारियों का कहना है कि लंबी अवधि के लिए ये गिरावट निवेशकों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी में पूरा पैसा एक साथ लगाने से बचना चाहिए।
6. खरीदार क्या करें?
अगर शादी के लिए खरीदारी करनी है, तो ये अच्छा मौका है खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें, मेकिंग चार्ज और GST अलग से लगता है, पूरा बिल समझकर लें, और अपने शहर के 2-3 ज्वेलर से रेट जरूर मिलाएं, निवेश के लिए एक साथ नहीं, थोड़ा-थोड़ा करके खरीदें।
नोट: ये दाम शहर और ज्वेलर के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं। खरीदने से पहले अपने नजदीकी सराफा से ताजा रेट जरूर चेक करें।






