छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

भाजपा नेता विकास सुखवानी छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने विकास सुखवानी को संस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

विकास तिल्दा नगर पालिका परिषद में पूर्व में उपाध्यक्ष रहे हैं, और वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं, तथा भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

विकास की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जितेंद्र बडवानी और उनके शुभचिंतकों ने विकास सुखवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाओं सहित बधाई प्रेषित हैं।

Back to top button