छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

समाज की मजबूती के लिए भव्य “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है: महेश दरयानी

NNH रायपुर/ श्री सिंधु अमरधाम आश्रम के पीठाधीश्वर परमपूज्य साँई लालदास साहेब जी ने पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत द्वारा 14-15 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम “सिन्धियत जो मेलो” का पोस्टर विमोचन किया और सभी समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुखी महेश दरयानी ने कहा कि समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हम सभी को मतभेदों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा, सहिष्णुता और प्रेम को बढ़ावा देना चाहिए। हमारी सामाजिक पहचान परस्पर सहयोग, शिक्षा के माध्यम से जागरूकता और सामाजिक मूल्यों का पालन करने, और समाज की मजबूती के लिए ही भव्य “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन के दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुखी महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, सुभाष बजाज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button