अन्यछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी को सीएम साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री, विधायकों व संतजनों, व्यापारियों, समाजजनों सहित हर वर्ग ने बधाई

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के जन्म दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास पहुंचकर बधाई दी। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा ने भी अमित चिमनानी को बधाई दी है।

वहीं अमित चिमनानी के जन्मदिन पर संतजनों ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों, समाजजनों सहित प्रदेश के हर वर्ग ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Back to top button