भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

NNH बेमेतरा/ बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र मे आरंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे, लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई। पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए थे कि यदि गाड़ी धीमी गति में होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
घटना के तुरंत बाद विधायक खुशवंत के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। विधायक खुशवंत साहेब फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समाज के सूरज टण्डन ने कहा कि हमारे सतनामी समाज के धर्म गुरु एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब बाबा जी के वाहन पर पथराव की घटना का मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ । सूरज ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के कृत्यों को कभी माफ नही किया जा सकता। और मैं शासन प्रशासन से दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करता हूँ।







