खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत फिर हुए सरकार पर हमलावर: एक गीत साझा करते हुए कहा डीएमएफ के फंड ल दे दव सरकार

NNH खबरों की खबर/रायगढ़ जिले के लैलूंगा जो कि आदिवासी अंचल है, उसी क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत अपनी ही सरकार पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करके अपनी नाराजगी जताई है। रवि भगत ने कुछ दिन पहले ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की फोटो छपी एक अखबार की कटिंग को साझा कर लिखा है था कि…”सरकार का पैसा भी रायगढ़ विधानसभा में ही और dmf,csr का पैसा भी रायगढ़ विधानसभा में ही खर्च हो और धर्मजयगढ़, लैलूंगा, विधानसभा के लोग सिर्फ रोड एक्सिडेंट में बे मौत मरें, धूल खाएं, जमीन देकर बेघर हो, बस रायगढ़ का विकास होना चाहिए, गजब का एकतरफा विकास है। Dmf ,csr के नियम जाए चूल्हे में”

रवि भगत ने छत्तीसगढ़िया भाषा में एक गीत साझा करते हुए अपने क्षेत्र के लिए सरकार से dmf की मांग की है।

तीन पहले ही फेसबुक पर एक और पोस्ट करके फिर सरकार हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं। रवि भगत ने अपने फेसबुक पेज पर फिर से एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि… “Dmf , csr,और जनजाति (आदिवासी)एक दूसरे से जुड़े हुवे हैं।जहां जनजाति समाज रहता है वहीं खदान उद्योग लगते हैं जिसकी कीमत वहां के गांव वालों को चुकानी पड़ती है जिसमें अधिकतर जनजाति समाज के लोग रहते हैं ।क्योंकि खदान उद्योगों से प्राप्त होने वाले राजस्व का एक हिस्सा उद्योग से प्रभावित क्षेत्र के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खर्च हो इसी उद्देश्य dmf csr की योजना बनी है। ऐसे में इस राशि का उपयोग प्रभावित क्षेत्र के अलावा कहीं और किया जाएगा।तो ये जनजाति समाज के साथ अन्याय है।और इसी अन्याय के विरुद्ध मैं हूं।

उद्योग खदान प्रभावित क्षेत्र के जनजाति (आदिवासी) सरपंच आप सभी से आग्रह की आपके क्षेत्र के जरूरत के अनुसार आप ग्रामसभा में प्रस्ताव करके जिला कलेक्टर से dmf की राशि से आपके ग्राम सभा के प्रस्ताव की योजना का मांग करें। कलेक्टर बाध्य है आपकी मांग को मानने के लिए।,,,एक बार ग्राम सभा का प्रस्ताव लेकर जाओ तो सही।”

क्रमशः उसी एक पोस्ट पर लिखा कि…माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी आप हमसे अधिक अध्ययनशील है।कलेक्टर रहते आपके पास सरकार की बनाई नीतियों को धरातल में क्रियान्वयन करने का एक लंबा अनुभव भी है इस लिए आपसे विनम्र निवेदन है कि जिस प्रकार आप विभिन्न विषयों पर लाइव आकर लंबे समय से छत्तीसगढ़ की जनता को जानकारी देकर मार्गदर्शन करते रहे हैं।उसी प्रकार आपसे आग्रह है कि किसी दिन समय निकल कर ###dmf ##की योजना को केंद्र सरकार ने किस सोच के साथ कैसी नीति बनाई है।इसकी भी जानकारी दे देते तो छत्तीसगढ़ के साथ देश की जनता को भी लाभ मिलता।

एक और पोस्ट में रवि ने लिखा कि…”जितने समर्पण से डी लिस्टिंग के लिए लड़ता हूं। उतने ही जिम्मेदारी से dmf के लिए भी लडूंगा। क्योंकि दोनों ही विषय में जनजाति समाज क्षेत्र के विकास से जुड़ा है। दोनों ही विषय पर जनजाति समाज की वर्तमान परिस्थिति पर गंभीरता से सोचना होगा ,तब जनजाति समाज क्षेत्र का विकास होगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अब फेसबुक पर अपना एक गीत साझा कर अपने क्षेत्र के लिए dfm फंड की मांग की है। रवि भगत अपने क्षेत्र की उपेक्षा से नाराज़ हैं, यह तो उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट जाहिर किया है। या फिर बात कोई और है, जो दिखाई नही दे रही है।

Back to top button