छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने रोवर अवार्ड प्राप्तकर्ता मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा का किया सम्मान

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, युवा विंग एवं महिला विंग ने रोवर रेंजर के रोवर अवार्ड प्राप्तकर्ता मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा का श्रीफल, शाल व प्रतीक देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

52वें राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड पुरस्कार समारोह में रोवर रेंजर अवार्ड प्राप्त कर मंत्रीप्त कौर संधू एवं देवाशीष माखीजा ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया। इस अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की युवा विंग एवं महिला विंग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में दोनों युवा प्रतिभाओं को श्रीफल, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समाजसेवा तथा नैतिक मूल्यों के लिए सराहा गया।

यह सम्मान 52वें राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड पुरस्कार समारोह के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया, जहाँ सेवा, समर्पण, चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व जैसे जीवन मूल्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। मंत्रीप्त कौर संधू ने जहाँ महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाते हुए प्रेरणा दी, वहीं देवाशीष माखीजा ने युवाओं को राष्ट्रीय कर्तव्य, अनुशासन व सेवा भावना की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारीगण, युवा विंग एवं महिला विंग की सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Back to top button