भगवान गणेश के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कर प्रतिमा स्थापित करने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश
समितियों को चेतावनी देते हुए कहा ऐसी प्रतिमाओं का करें विसर्जन, अन्यथा हिंदू संगठन स्वयं करेंगे

NNH रायपुर/ गणेशोत्सव में भगवान श्री गणेश जी के मूलस्वरूप से छेड़छाड़ करने पर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करना धर्म विरुद्ध है। उन्होंने सभी गणेश समितियों एवं मूर्तिकारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ऐसी प्रतिमाएं स्थापित की गई है तो उन्हें तत्काल विर्सजन करें, अन्यथा हिंदू संगठन यह कार्य स्वयं करेगा।
ऐसी समितियों के खिलाफ साधू , संतो एवं समस्त हिन्दू संघठनो ने रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह से भेंट कर सामूहिक शिकायत दर्ज करवायी है, सनातन धर्म का यह अपमान बर्दाश्त करने एवं क्षमा करने योग्य नही है , इस पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल में नीलकंठ जी महाराज, विश्वदिनी पांडे, राज विक्रम केवलानी, विजेंद्र वर्मा, ओमेश बिसेन, रवि वाधवानी, योगेश सैनी, खेमा सागर हयाल, अनिकेत वोहरा, विजय चौबे, भूषण साहू, पंकज कुमार, नीलम सिंह, अधिवक्ता विवेक तनवानी, भारती राठौर, गौरव चावड़ा, लता जोशी, कृष्ण कुमार सोनी, प्रतिभा राठौर, वीणा चंद्रवंशी, आकाश, मनोज वर्मा,कमल साहू, सौरभ मिश्रा,







