छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

भव्य मेडिकल कैंप 14 जून को, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किया गया आमंत्रित

सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स रहेंगे मौजूद, निःशुल्क जांच के साथ दवाई वितरण भी,आयुष्मान कार्ड भी बनेगाजरूरतमंदों के लिए बेहद उपयोगी होगा यह कैंप

NNH रायपुर/ पूज्य बाबा गुरुदास राम साहिब के 94वें जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी द्वारा 14 जून को भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया है। केनाल रोड स्थित श्री झूलेलाल धाम में सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होने वाले इस शिविर में शदाणी सेवा मंडल,पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल ,पूज्य पू. छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा व पू कंधकोट पंचायत के साथ ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग (रायपुर जिला) का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम संयोजक अमित चिमनानी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को इस भव्य मेडिकल कैम्प मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया है।

इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड टेस्ट, ईसीजी, सोनोग्राफी, ईको टेस्ट, आँखों की जाँच और दाँतों की जाच की जाएगी। शिविर में डॉ. प्रशांत ठाकुर, डॉ. श्रद्धानंद राउत, डॉ भरत पटेल, डौ. सुषमा पुरोहित, डौ. सुरभि सैनी, डॉ. राजेश जैन, डॉ. आशु जैन, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सागर थौरानी, डॉ. सोनल बघेल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. सुनील रामनानी और डॉ. सौरभ जैन सहित एमजीएम आई इंस्टीट्यूट की नेत्र रोग परामर्श व उपचार इकाई व बालीजी डेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की दन्त रोग परामर्श व उपचार इकाई द्वारा सेवाएँ प्रदान की जाएंगी।

शिविर के फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए मो.नं. 93006 02157, 93009 44440, 94004 26477, 88717 80076 और 89826 99000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

डॉ रमन सिंह से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अमित चिमनानी के साथ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, अनिल लाहौरी सहित अन्य समाज जन उपस्थित थे।

Back to top button