क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरदेश/प्रदेश

बंगाल या बांग्लादेश…? मुर्शिदाबाद में दीपू चंद्र दास की तरह पत्रकारों को भीड़ ने घेरकर की जान से मारने की कोशिश

बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्याओं की पड़ताल करते करते एक न्यूज़ चैनल की टीम मुर्शिदाबाद पहुंची थी। पत्रकार वहां हुमायूं कबीर द्वारा घोषित बाबरी मस्जिद स्थल पर लोगों से बातचीत कर रहे थे, और रिपोर्टिंग के दौरान भीड़ ने रिपोर्टर अभिषेक शांडिल्य और कैमरा मैन आदित्य मिश्रा को पकड़ लिया और पीटते हुए प्लास्टिक की पाइप से बाँधने लगे, भीड़ ने कैमरा और माइक छीन लिया जिसमें करीब 40 मिनट की मुर्शिदाबाद के सच की रिकॉर्डिंग थी।

मौके पर मौजूद पुलिस माइक और कैमरा नहीं बरामद कर पाई. लेकिन टीम को किसी तरह छुड़ाकर थाने ले गई। फिर उन पत्रकारों से कहा गया स्थिति कभी भी ख़राब हो सकती है इस लिए आपलोग निकल जाएं नहीं तो भीड़ आपका पीछा करते हुए थाने को भी फूँक सकती है। पश्चिम बंगाल की ये तस्वीर बताने के लिए साफ़ है कि मुर्शिदाबाद में क़ानून का राज़ नही है…?

ये सवाल इसलिए भी है कि जो न्यूज़ रिपोर्टर अभिषेक शांडिल्य और आदित्य मिश्रा के साथ हिंदी और हिंदू के नाम पर अपने ही देश के एक राज्य पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ वो बांग्लादेश से कम नहीं था।

Back to top button