ब्रेकिंग न्यूज़: ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के दावेदारों का सपना टूटा, छत्तीसगढ़ शासन के निगम – आयोगों की संशोधित सूची जारी

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के निगम-आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए नई सूची जारी की गई है। जिसमें संबंधित निगम/मंडल/आयोग में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
श्रीमती शालिनी राजपूत को अध्यक्ष, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा को उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्रीनिवास राव मद्दी को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर केदार नाथ गुप्ता को अध्यक्ष, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के पद पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के लिए नन्दन जैन, और विजय शंकर मिश्रा का नाम लगातार सामने आ रहा था, लेकिन श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं केदारनाथ गुप्ता को पहले दुग्ध संघ का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब संशोधन कर उन्हें राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। निगम आयोगों में नव नियुक्तों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।







