छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति की बाइक रैली का नेताजी चौक पर किया गया स्वागत

NNH रायपुर/ चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति द्वारा बाइक रैली निकाली गई थी, जो पूरे शहर भ्रमण करते हुए कटोरा तालाब नेताजी चौक पहुंची।इस विशाल बाइक रैली का स्वागत छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा पंचायत एवं कटोरा तालाब सिंधी समाज ने नेताजी चौक में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश पंजवानी, तेजकुमार बजाज, पीताम्बर कोडवानी, अजय गावरी, कैलाश चंदनानी, छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के उपाध्यक्ष राहुल चंदनानी, महेश माटा एवं समाज के अनेक नागरिक मौजूद थे।







