छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
“सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम के लिए अमर पारवानी को किया गया आमंत्रित

NNH रायपुर/ चेट्रीचंड्र के अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 14-15 मार्च को ललित महल में भव्य “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, और अब कार्यक्रम के अतिथियों को आमंत्रित करने का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में के छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के संरक्षक और कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी को ललित महल में आयोजित कार्यक्रम “सिंधियत जो मेलो” के लिए आमंत्रण दिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला एवम अमित उदासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।







