अन्यछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

चेट्रीचंड्र पर सिन्धु शक्ति आयोजित करेगी विशाल रक्तदान शिविर और हेलमेट देकर करेगी सम्मान

नेत्रहीन आश्रम में बालिकाओं को बांटी आवश्यक सामग्री, पेश की मानव सेवा की मिसाल

NNH रायपुर/ सिन्धी समाज प्रतिवर्ष भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र महोत्सव को बड़े ही धूमधाम मनाता है, इसी को लेकर सिन्धु शक्ति संस्था भी प्रतिवर्ष मानव सेवा के महत्वपूर्ण कार्य आयोजित करती है, जिसके अंतर्गत कल 18 मार्च को मेकाहारा में मरीजों को फल बांटे गये तो वहीँ आज 19 मार्च को हीरापुर स्थित प्रेरणा : दृष्टिबाधित आश्रम में नेत्रहीन बालिकाओं को उनकी आवश्यकता की सामग्री बांटी गई। संस्था की तरफ से उन्हें पानी की टंकी, फल-फ्रूट, आइसक्रीम, बिस्कुट, चोकलेट, नमकीन, केक चिप्स आदि सामग्री प्रदान की गई। इसको लेकर संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा ने बताया है कि प्रतिवर्ष प्रेरणा आश्रम में जरूरत की सामग्री पहुंचाई जाती है, मेकाहारा में फल फ्रूट बांटे जाते है। जहाँ आवश्यकता होती वहां मानव सेवा के कार्य किये जाते है।

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रक्तदान करवाकर उन्हें ससम्मान हेलमेट मोमेंटो प्रदान किया जाता है

इसके साथ ही उन्होंने बताया है की प्रतिवर्ष चेट्रीचंड्र महोत्सव के दिन सुबह से ही विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें रक्तदाता को उनकी सुरक्षा के लिये हेलमेट, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र सहित कई अन्य उपहार देकर सम्मानित भी किया जाता । 20 मार्च 26 को सुबह से ही रक्तदान का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा, इसके साथ ही दिनभर भंडारा भी आयोजित किया जायेगा। संस्था के सदस्यों सभी लोगों ने निवेदन किया है कि इस अवसर पर आप भी रक्तदान करें और मानव सेवा में अपना योगदान दें जिससे किसी की जान बच सके। इसके साथ ही शाम को भगवान झुलेलाल की शोभायात्रा का फूल और फटाकों से भव्य स्वागत किया जायेगा और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। ये सभी कार्यक्रम लीलास शोरूम के सामने, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एम जी रोड के पास आयोजित किये जायेंगे।

आज के प्रेरणा आश्रम में अपनी सेवायें देने के लिये संस्था के सभी सदस्य शामिल हुये जिनमें सिन्धी शक्ति के संरक्षक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, अध्यक्ष राजू भाई तारवानी, गुरनामल रोहरा, शंकर लाल दानवानी, रवि तेजवानी, महेश डोडानी, अजीत वाधवानी, रतन लीलानी, संजय रामानी, महेश गंगवानी, भरत पमनानी, दिलीप बजाज, विपुल गोविंदानी, मयूर पारवानी, पंकज पंजवानी, राजेश गंगवानी, नरसा लालवानी, शंकर मोटवानी, प्रदीप सिहानी उपस्थित हुये।

Back to top button