खास खबरछत्तीसगढ़भारत सरकार

छत्तीसगढ़ की सड़कों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 665 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति

NNH रायपुर/ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को नया साल का तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत 4 प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं (173.70 किमी) के लिए ₹664.67 करोड़ की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित होगा।

जिस सड़कों के लिए स्वीकृति दी गई है, उनमें मुंगेली जिले में ₹156.33 करोड़ की लागत के साथ कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग (21 किमी), कांकेर जिले में ₹130.63 करोड़ की लागत के साथ कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर हाईवे (48.40 किमी), ₹230.85 करोड़ की लागत के साथ सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग (68 किमी) और गरियाबंद जिले में ₹146.86 करोड़ की लागत के साथ राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग (35.50 किमी) शामिल है।

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।

Back to top button