हरिवंश वेद आवासीय पाठशाला का 1 मार्च को होगा शुभारंभ
NNH रायपुर/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संदीपन प्रतिष्ठान उज्जैन से अनुशंसित वेदपाठशाला की शुरुवात हरिवंश कृपा राम मिलेंगे आश्रम तेंदुवधाम शिवरीनारायण में 1 मार्च 2026 से शुभारंभ होने जा रहा है। यह पाठशाला कक्षा छठवीं से प्रारंभ होना तय हुआ है, और यह सौ प्रतिशत आवासीय होना है।जहाँ वेद शिक्षा दी जाएगी।
डॉ. अशोक हरिवंश ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक चरण में चालीस बच्चो से यह पाठशाला शुरुवात करने का प्रयास है, इस वर्ष हम चालीस बच्चे लेंगे और आगे अस्सी बच्चो का लक्ष्य निर्धारित है, और हर दस बच्चे पर एक शिक्षक होंगे जो उन्हें वेद सिखाएगा। उन्होंने कहा कि जो एक स्वप्न है वह पूरा हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थी मध्यप्रदेश से नामांकित हो रहे हैं। और छत्तीसगढ़ प्रदेश के बच्चे यदि वेद पढ़ना चाहते हैं तो वे डॉ. अशोक हरिवंश के मोबाइल नंबर “9826602222” पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही राम मिलेंगे आश्रम तेंदुवा धाम शिवरीनारायण आकर संपर्क कर सकते है।







