छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने किए जिलाध्यक्ष घोषित, श्रीकुमार मेनन को रायपुर शहर और राजेंद्र पप्पू बंजारे को रायपुर ग्रामीण की सौंपी गई कमान

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को भी बनाया गया सुकमा का जिलाध्यक्ष

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पूर्व पार्षद श्री कुमार मेनन को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीकुमार रायपुर शहर जिला यूथ कांग्रेस के भी अध्यक्ष रहे हैं, इस दौरान वे काफी सक्रिय रहे, इसके बाद श्रीकुमार रायपुर नगर निगम में लगातार पार्षद रहे।

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पप्पू बंजारे को रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पप्पू बंजारे भी काफी सक्रिय हैं। इसके अलावा जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को सुकमा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राकेश ठाकुर को पुनः दुर्ग ग्रामीण जिला की कमान सौंपी गई है।

Back to top button