छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित दो दिवसीय “सिंध गरबा” में दिखी धर्म-संस्कृति की झलक

"युवा विंग के पदाधिकारियों ने दी जानकारी"

NNH रायपुर/ पूज्य छतीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग, महिला विंग द्वारा दो दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन अंबुजा मॉल में किया गया था। छतीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी, महासचिव अनिल लाहोरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सिंधी समाज की धर्म संस्कृति की झलक दिखी। इस आयोजन में हजारों लोगो ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुवात पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने माता की आरती से की इस कार्यक्रम में एक भी बालीवुड सॉंग नहीं बजाया गया, सभी धार्मिक गीत बजाए गए, तथा सभी उपस्थित लोग पारंपरिक मर्यादित वेश भूषा में उपस्थित हुवे। अंबुजा मॉल आयोजित सिंध गरबा में भीड़ इतनी ज़्यादा उमड़ पड़ी कि लोग निर्धारित जगह के बाहर भी लोग गरबा नृत्य करने लगे।

इस अवसर पर छतीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, बलराम आहुजा, कैलाश बालानी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महेश रोहरा, जीवत राम बजाज, रमेश मिर्घानी, तनेश आहुजा, अमर चंदनानी, झमनदास बजाज, श्याम रूपरेला, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, महासचिव अनिल लाहोरी , कोषाध्यक्ष मनीष पंजवानी, कार्यक्रम प्रभारी रोशन आहूजा, पंकज छिजवानी, राहुल ख़ुबचंदानी, राहुल तेजवानी, प्रेम प्रकाश मध्यानी, प्रकाश बजाज, प्रकाश दरयानी, मुकेश थवानी, पवन आहूजा, रतन वर्ल्यानी, राजा संतवानी, पहलाज खेमानी, राजेश गुरनानी, प्रहलाद शादीजा, मुरली शादीजा ,दौलत परयानी, राजू चंदनानी सागर खटवानी, डाक्टर गजवानी, महिला विंग से हेमा अमेसर, कनक खेमानी, जूही दरयानी, चंचल बजाज, दीक्षा रमानी, तनीषा नंजयानी एवम पूरी महिला विंग उपस्थित रही।

Back to top button