छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा दीपावली लक्ष्मी पूजन यंत्र का किया जाएगा निःशुल्क वितरण

NNH रायपुर/ दीपावली के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण सिंधी समाज द्वारा सहपरिवार (हटड़ों व पूटड़ो) लक्ष्मी पूजन किया जाता है।
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला, महासचिव अनिल लाहोरी ने बताया है कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हिंदू धर्म के त्यौहार के सीजन आ गए हैं। और त्यौहारों में विधि विधान से पूजा अनुष्ठान किया जाता है। इसलिए हमारे समाज जनों के लिए संस्था द्वारा दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी कुबेर यंत्र (पूटड़ो) बनवाया गया है। जिसे सभी पंचायतों के मुखीजनों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपनी पंचायत के सम्माननीय सदस्यों को निःशुल्क वितरित कर सकें।
उन्होंने ने जानकारी दी है कि जिन्हें भी लक्ष्मी पूजन यंत्र (पूटड़ो) चाहिए वे पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत प्रदेश कार्यालय, राजधानी चेम्बर तेलीबांधा रायपुर से प्राप्त कर सकते हैं, एवं 9425244677 नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।







