छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा 12 अप्रैल रविवार को रायपुर में भव्य सिंधी तंबोला का आयोजन

संत श्री युधिष्ठिर लाल जी ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा 12 अप्रैल रविवार को रायपुर में भव्य सिंधी तंबोला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। और कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन शदाणी दरबार के पूज्य संत साईं युधिष्ठिर लाल जी ने किया। इस अवसर पर संत साईं युधिष्ठिर लाल जी ने महापंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ाते हैं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महापंचायत के महामंत्री जितेंद्र बड़वानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी ने कहा कि 12 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह सिंधी तंबोला कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सामाजिक आयोजनों में एक विशेष पहचान बनाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नारी शक्ति के साथ ही समाजजन शामिल होंगे, और कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

पोस्टर विमोचन के दौरान महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी के साथ दीपिका जेठवानी, कशिश बागवानी, ज्योति हिदनी, साक्षी मखीजा, कुमकुम जितवानी और सिमरन हिंदुजा व वरिष्ठ समाज सेवक सुदेश मध्यान भी उपस्थित थे।

Back to top button