खास खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना प्रमुख अमित बघेल के विरुद्ध सिंधी और अग्रवाल समाज के गवाह गवाही देने पहुंचे न्यायालय

NNH रायपुर/ सिंधी व अग्रवाल समाज के आराध्य देवों के लिए आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के प्रमुख अमित बघेल के विरुद्ध सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के मुख्य गवाह आज रायपुर न्यायालय पहुंचे थे।

इस मामले में अम्बिकापुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर बिलासपुर व अन्य शहरों से मुख्य गवाह रायपुर न्यायालय में गवाही देने पहुंचे थे। इसी मामले में सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के लोगों ने हाईकोर्ट में भी अमित बघेल की जमानत याचिका पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी अमित बघेल को फटकार भी लगाई थी।

गौरतलब है कि पिछले साल राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित किए जाने से आक्रोशित छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के नेताओं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था, उसी दौरान अमित बघेल ने आपत्ति जनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने अमित बघेल के खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई थी। आज उसी मामले में सिंधी और अग्रवाल समाज के गवाह रायपुर न्यायालय में गवाही देने पेश हुए थे। इस दौरान सिंधी समाज और अग्रवाल समाज लोग गवाहों की हौसला अफजाई के लिए उनके साथ न्यायालय पहुँचे थे।

Back to top button