छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
पद्म विभूषण व धनवंतरी पुरस्कार से सम्मानित पद्म श्री डॉ.एस.एच. अडवानी का रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा किया गया सम्मान

NNH रायपुर/ प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश एच अडवानी का आज मुंबई से रायपुर आगमन हुआ जो कि पूरे एशिया में कैंसर के सर्वश्रेष्ठ डॉ माने जाते हैं। जिन्हें 2002 में पद्म श्री और 2012 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
इनके रायपुर आगमन पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि पंचायत के महासचिव बलराम आहूजा द्वारा उन्हें सिंधु गौरव की उपाधि दी गई, उनके सम्मान में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जीवत बजाज, महासचिव बलराम आहूजा, कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, प्रवक्ता सुभाष बजाज, अमर चंदनानी, जय किशन बजाज, मनीष पंजवानी, रतन वर्ल्यानी व अन्य समाजजन उपस्थित थे।







