खबरों की खबरछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

चंद लोगों के अपरिपक्वता पूर्ण निर्णय से समाज को अपमानित होना पड़ा है: मोनू आहूजा

NNH रायपुर/ पचपेड़ी नाका के नामकरण को लेकर उपजे विवाद पर समाज सेवक मोनू आहूजा ने कहा कि नामकरण का प्रस्ताव चंद लोगों की जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से समाज को ही अपमानित होना पड़ा है। और यह उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है।

आहूजा ने कहा कि पचपेड़ी नाका वर्षों पुराना नाम है, तथा साहू समाज के द्वारा पहले ही भक्त माता कर्मा चौक बनाने की मांग की जा चुकी है। जिसकी जानकारी लेने के बाद ही नगर निगम व जोन क्रमांक 10 के जिम्मेदार लोगों को आम सूचना जारी करना चाहिए था।

मोनू आहूजा ने आगे कहा कि सिंधी समाज से जुड़े इस तरह का कोई बड़ा कार्य करने से पहले सर्वमान्य संस्था छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा करने बाद ही निर्णय लिया जाना चाहिए, जबकि चौक के नामकरण को लेकर कोई सुझाव नही लिया गया, जिसके कारण आज समाज को अपमान का सामना करना पड़ा है। आहूजा ने कहा कि हम भी छत्तीसगढ़ की धरती के संतान हैं, तथा शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सिंधी समाज को अन्य समाजों के साथ तालमेल व समन्वय स्थापित करके कार्य करने की आवश्यकता है।

Back to top button