क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

ड्रंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दस हजार का भारी भरकम जुर्माना

NNH रायपुर/ बीते दिनों राजधानी रायपुर में देर रात ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की अभियान चलाया, जिसमें इस विकेंड 08 ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई की गई, सभी वाहन चालको का लाइसेंस निलंबन करने की भी तैयारी है। तीन माह के भीतर लगभग 312 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाहीं की जा चुकी है, जिसके तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया जहां न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

Back to top button