ईरान में या तो शांति होगी या फिर त्रासदी, परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप

America Attack on Iran: ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला कर दिया है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया, “हमने ईरान में तीन परमाणु साइटों/ठिकानों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं।”

इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र (अमेरिका) को संबोधित किया है। उन्होंने इस दौरान कहा, “हमारा उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना तथा दुनिया में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले नंबर एक देश द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था।” राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “आज रात, मैं दुनिया को यह बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी। ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।”
अमेरिका के अटैक के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का पहला बयान सामने आया है। नेतन्याहू ने इस अटैक के लिए अमेरिका को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा, ट्रंप इतिहास बदल देंगे।






