छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

एक और परिवार ने सादगीपूर्ण ढंग से वैवाहिक समारोह कराया सम्पन्न सम्पन्न, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित कर दी शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा किए गए आव्हान पर पूज्य पंचायतों एवं जिनके घर मंगलकार्य हो रहे हैं, वे कॉकटेल पार्टी, पुल पार्टी एवं अन्य गलत परम्पराओं का स्वमेव ही त्याग कर रहे हैं। तथा समस्त पंचायतों के द्वारा भी उन्हें यह अमर्यादित परम्परा को नहीं करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के राम RAM पंचायत के अंतर्गत निवासरत राजकुमार झामनानी अपने पुत्र के विवाह समारोह में कॉकटेल एवं पूल पार्टी का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया। और कहा कि आज पंचायत के आह्वान पर हमने अपने पुत्र का वैवाहिक समारोह सादगी से सम्पन्न कराया है।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, प्रदेश महासचिव बलराम आहूजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, सह कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने राजकुमार झामनानी परिवार व RAM पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

Back to top button