क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरदिल्लीदेश/प्रदेश

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला अपहरण और हत्या का आरोपी

आजीवन कारावास की सज़ा के बीच अंतरिम जमानत मिलने के बाद 25 साल से था फरार

NNH नई दिल्ली/ दिल्ली पुलिस ने चर्चित एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक (असली नाम सलीम खान) को 25 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक सनसनीखेज अपहरण और हत्या के मामले में हुई है।

सलीम वास्तिक पर आरोप है कि जनवरी 1995 में उसने दिल्ली के गोकलपुरी इलाके से एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे, संदीप बंसल का अपहरण किया और 30,000 रुपये की फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या के मामले में उसे 1997 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, साल 2000 में अंतरिम जमानत (बेल) पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था और पिछले 25-26 सालों से अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।

गौरतलब है कि अभी कुछ महीने पहले सलीम वास्तिक पर उसके ऑफिस में जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आया। इसी दौरान पुलिस को उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में गुप्त सूचना मिली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फिंगरप्रिंट और पुराने रिकॉर्ड के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि की और उसे धर दबोचा।

फरारी के दौरान उसने अपना नाम बदलकर सलीम अहमद और फिर सलीम वास्तिक रख लिया था। वह हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर “एक्स-मुस्लिम” के रूप में काफी सक्रिय था। सलीम को गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल ले गई है।

Back to top button