अंतरराष्ट्रीयउद्योगकारोबारखास खबरशेयर बाजार

गोल्ड ने रचा इतिहास: सोना पहली बार ₹1 लाख के पार

यह ऐतिहासिक उछाल वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर में कमजोरी, और जियो-पॉलिटिकल तनावों के चलते देखा जा रही है

NNH मुम्बई/ शादी के सीज़न में सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज वपहली बार 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1 लाख के पार पहुंच गई है। 22 अप्रैल 2025 को फिजिकल मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम की कीमत ₹97,200 दर्ज की गई, जिसमें 3% जीएसटी जोड़ने के बाद कुल कीमत ₹1,00,116 हो गई।

वहीं अप्रैल 2023 से अगर तुलना करें, तब सोने की कीमत करीब ₹70,000 प्रति 10 ग्राम थी, यानी दो साल में सोना ₹30,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। यह ऐतिहासिक उछाल वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर में कमजोरी, और जियो-पॉलिटिकल तनावों के चलते देखा जा रही है। निवेशकों के लिए अब गोल्ड एक सेफ हेवन बन चुका है।

सोना 1,00,000 रुपये का स्तर पार कर गया है। मंगलवार को सोने की कीमतों ने एक मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार करते हुए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू लिया है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना के चलते बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।

Back to top button