क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरदिल्ली

ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान में शादी करने की जाताई थी इच्छा

"कोर्ट ने ज्योति को फिर एक बार 4 दिन की रिमांड पर भेजा"

NNH नई दिल्ली/ हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में अरेस्ट की गई यूट्यूबर को पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने ज्योति को फिर एक बार 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले ज्योति को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उससे कई घंटों तक पूछताछ की थी।

पाकिस्तानी जासूसी के मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ज्योति ने खुद कबूल किया है, कि वह पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क में थी और उनसे नजदीकियां बढ़ाकर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो गई थी। ज्योति मल्होत्रा और आईएसआई अधिकारी के बीच वाट्सऐप चैट से खुलासा हुआ है कि ज्योति ने पाकिस्तान में शादी करने की इच्छा जाताई थी।

Back to top button