जग्गी हत्याकांड: सतीश जग्गी ने कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव पर मुझे न्याय मिला है

NNH रायपुर/ 4 जून 2003 को रायपुर में हुए जग्गी हत्याकांड को लेकर गुरुवार 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सरेंडर करने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिविजन बेंच ने यह फैसला दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश पर स्व. रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने कहा है कि अंतत: सत्य की जीत हुई है। हनुमान जयंती के दिन मुझ पर उनकी विशेष कृपा हुई।
रामावतार जग्गी हत्याकांड से जुड़े मामले में, सतीश जग्गी ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा अमित जोगी को सरेंडर करने के आदेश के बाद मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद उन्हें न्याय मिला है और वे इस फैसले से संतुष्ट हैं।
गौरतलब है कि 4 जून 2003 को NCP नेता रामावतार जग्गी की हत्या के बाद उनके पुत्र और अन्य परिजन मुख्य आरोपी अमित जोगी की सजा को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। और आज अप्रैल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हत्याकांड में पुन सुनवाई करते हुए अमित जोगी को सरेंडर करने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है। सतीश जग्गी ने इस हाईकोर्ट आदेश का स्वागत किया है। और सतीश जग्गी ने कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव पर मुझे न्याय मिला है।







