उद्योगकारोबारदेश/प्रदेशबड़ी खबर

केंद्र सरकार जीएसटी के 12% टैक्स स्लैब को पूरी तरह से कर सकती है समाप्त

NNH Business/ केंद्र सरकार जीएसटी की दरों में बदलाव पर विचार कर रही है, और जल्द ही इसपर राहत दे सकती है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग वर्ग को सीधा फायदा मिल सकता है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है।

वर्तमान में जिन वस्तुओं पर 12% जीएसटी लगता है सरकार उन वस्तुओं को 5% स्लैब में लाने पर विचार कर रही है, या फिर 12% टैक्स स्लैब को ही पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। जिसके बाद जीएसटी के अंतर्गत कर दरों की संख्या घटकर 0%, 5%, 18% और 28% रह जाएगी। जिससे मध्यम, निम्न आय वर्ग के लोगों को जरूरत की चीजें सस्ती मिल सकेंगी।

जुलाई में होने वाली मीटिंग में जीएसटी परिषद इस प्रस्ताव पर फैसला ले सकती है। यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो मध्यम व निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए ये बड़ी राहत होगी। केंद्र सरकार का यह कदम महंगाई को काबू में लाने में भी मददगार साबित होगा।

Back to top button