उत्सवछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
माँ लक्ष्मी की कृपा आप सब पर बनी रहे: विकास रुपरेला

NNH रायपुर/ दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास बलराम प्रसाद रुपरेला ने सभी को बधाई दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा —
“लक्ष्मी पूजन सिर्फ पूजा नहीं, एक भाव है। अपने घर, अपने काम और अपने समाज के प्रति ईमानदार रहने का भाव। जब हम मेहनत और सच्चाई से काम करते हैं, तभी माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद स्थायी रहता है।”
श्री रुपरेला ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे त्योहार की खुशी को सिर्फ अपने तक सीमित न रखें। अपने आस-पास किसी जरूरतमंद परिवार के घर भी दीया जलाएं, मिठाई बांटें और खुशी साझा करें। यही सच्ची पूजा है। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, परिवारों में सुख-शांति और छत्तीसगढ़ में आपसी प्रेम और एकता की कामना की।






