महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड स्पा बंद होने के बाद स्पा मसाज कराने की जिद पर बवाल, पिस्टल से की हवाई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

NNH रायपुर/ दिनांक 25.02.26 की रात्रि लगभग 10 .00 बजे थाना सिविल लाईन रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड सपा में दो अज्ञात आरोपियों के द्वारा दुकान बंद होने के बाद आकर स्पा कराने की जिद करने लगे, जबकि संचालिका द्वारा कहा गया कि पार्लर बंद हो गया है, और सभी स्टाफ घर चले गए हैं। लेकिन आरोपी शराब के नशे में बहस बाजी करने लगे, और एक आरोपी ने अपने पास रखे लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की और उसके बाद मौके से फरार हो गए।
इस घटना की सूचना आज दोपहर में संचालिका द्वारा थाना सिविल लाईन में दी गईl, जिसके बाद पुलिस के द्वारा 2 घंटे में दोनों आरोपियों को एक नग पिस्टल व एक नग एयर गन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है l
गिरफ्तार आरोपी…
01. सुनील कुमार पाण्डेय पिता संतराम पांडेय, 46 वर्ष सकीन शेखपुर, प्रतापगढ़ यूपी – प्राइवेट पीएसओ
02. अंगद सिंह पिता विनोद सिंह, 33 वर्ष सकीन आदर्श नगर मोवा – ड्राइवर







